PURNIA NEWS : रूपौली के किसान की चाौसा में बाइक की डिक्की तोड उडाया तीन लाख रूपये, वारदात सीसीटीवी में कैद

PURNIA NEWS/पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: प्रखंड के लक्ष्मीपुर गिरधर के एक किसान की बाइक से उचक्के ने तीन लाख रूपये उडा लिये, जब वह एसबीआई की चाौसा शाखा से पैसे निकालकर परिचित से मिलने गया था । इस संबंध में पीडित किसान द्वारा चैासा थाना में आवेदन दिया है । मामला 17 मई का है । पुलिस कांड संख्या 125/2025 मामला दर्जकर मामले की तहकीकात में जुट गई है । इस संबंध में पीडित किसान अमित कुमार ने बताया कि अपने काम के लिए बैंक में जमा पैसा निकालने चैासा एसबीआई शाखा गये थे, वहां से तीन लाख रूपये बैंक से निकालकर बाइक की डिकी में रखे तथा वहां से अपने घर चल दिये । रास्ते में वे कृष्णटोला स्थित महर्षि मेंहीं कोचिंग सेंटर में अपने परिचित से मिलने गए । जब वे वापस घर जाने के लिए बाइक के पास आए, तब देखा बाइक की डिक्की का लाॅक टूटा हुआ है तथा उसमें रखे तीन लाख रूपये गायब हैं । वे रोते-विलखते चैसा थाना पहुंचे तथा वहां आवेदन दिये । उनके द्वारा कोचिंग में लगी सीसीटीवी में वारदात कैद हो गया है, जिसमें उचक्का लाल टी-षर्ट एवं काला पैंट पहने हुए है तथा डिक्की का लाॅक तोड रहा है । अबतक कुछ भी पता नहीं चल पाया है । आखिर वे लोगों का कर्ज कैसे चुकाएंगे । कुल मिलाकर जब भी फसल का सीजन आता है, इस तरह के वारदात बढ जाते हैं तथा उचक्कों की चांदी कटने लगती है । देखें पुलिस कबतक इस वारदात पर से पर्दा उठाती है ।

कोट: अनुसंधान जारी है, कोढा गेंग के सदस्यों के होने की संभावान है, तलाश जारी है, बहुत जल्द उचक्के पकड लिये जाएंगे ।
वरूण कुमार, एसएचओ, चाौसा थाना

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon