PURNEA NEWS : सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार का स्वागत, विधायक खेमका ने पैक्सों को और सुविधाएं देने की मांग की

PURNEA NEWS : बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री श्री प्रेम कुमार के पूर्णिया आगमन पर स्थानीय विधायक विजय खेमका ने कार्यकर्ताओं के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान विधायक ने किसानों की सहूलियत के लिए प्राथमिक कृषि साख समितियों (पैक्स) को और अधिक सुविधाएँ मुहैया कराने का आग्रह किया। मंत्री प्रेम कुमार ने पूर्णिया प्रमंडल अंतर्गत विभिन्न पैक्सों के गोदामों का उद्घाटन और शिलान्यास किया, जिस पर विधायक खेमका ने उनका आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही विधायक ने मंत्री जी से पूर्णिया विधानसभा के पैक्सों में उच्च क्षमता के गोदामों और बाउंड्रीवाल निर्माण की स्वीकृति देने का भी आग्रह किया।

विधायक विजय खेमका ने कहा कि एनडीए सरकार में मंत्री प्रेम कुमार सहकारिता के माध्यम से किसानों को लगातार लाभ पहुँचा रहे हैं। उन्होंने पैक्स अध्यक्षों की समस्याओं से भी मंत्री जी को अवगत कराया। इस मौके पर भाजपा नेता संजय पटवा, गोपाल सिन्हा, मिथलेश पोद्दार, अजित सिन्हा, किशोर साह, चंद्र किशोर भगत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon