ARARIA NEWS

ARARIA NEWS: विधानसभा चुनाव से पहले अररिया में 28 पुलिस अवर निरीक्षकों का तबादला, SP ने दिए तत्काल योगदान के आदेश

ARARIA NEWS

अररिया, प्रिंस(अन्ना राय): ARARIA NEWS अररिया में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार ने 28 पुलिस अवर निरीक्षकों का स्थानांतरण किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की गोपनीय शाखा ने स्थानांतरण आदेश जारी किया। यह कदम चुनावी प्रक्रिया को सुचारू-निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अररिया जिले में बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया गया है। यह आदेश पुलिस अधीक्षक कार्यालय की गोपनीय शाखा द्वारा जारी किया गया।

ट्रांसफर सूची में पुअनि शिल्पा कुमारी को अररिया नगर थाना से भरगामा थाना भेजा गया है, जहां वे महिला हेल्प डेस्क, अनुसंधान इकाई और बाल कल्याण पुलिस अधिकारी की जिम्मेदारी निभाएंगी। पुअनि अंकुर, काजल कुमारी और सुभाष कुमार को फारबिसगंज थाना की अनुसंधान इकाई में नियुक्त किया गया है, जिसमें काजल को महिला हेल्प डेस्क और बाल कल्याण की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। पुअनि आराधना कुमारी को नरपतगंज थाना, सिमरन दरख्शां को जोकीहाट थाना और सरोज कुमार को साइबर थाना की अनुसंधान इकाई में तैनाती मिली है।

वहीं, पूजा कुमारी को अररिया आरएस थाना से महिला थाना में स्थानांतरित किया गया है। त्रिपुरारी कुमार को फारबिसगंज और नितेश सिंह को भरगामा थाना की जिम्मेदारी दी गई है। सुधा कुमारी को आरएस थाना में अनुसंधान और महिला हेल्प डेस्क की भूमिका दी गई है। प्रियंका कुमारी को अररिया नगर थाना और प्रभा कुमारी को फारबिसगंज थाना भेजा गया है। प्रीति कुमारी महिला थाना में अपर थानाध्यक्ष और लक्ष्मी कुमारी महिला थाना की अनुसंधान इकाई में कार्य करेंगी।

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *