ARARIA NEWS : जमीन विवादों के निपटारे के लिए जिले के विभिन्न थानों में लगा जनता दरबार

ARARIA NEWS/प्रिंस (अन्ना राय)। फारबिसगंज समेत अररिया जिला के विभिन्न थानों में शनिवार को भूमि से संदर्भित वादों का निपटारा को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया. वही, इस आयोजित जनता दरबारों में अंचल अधिकारी एवं स्थानीय थाना के पुलिस पदाधिकारियों ने भूमि विवाद से संदर्भित विवादों के निपटारा के लिए आवेदन देने वाले वादी व प्रतिवादी के पक्ष को सुना व कागजातों का अवलोकन कर भूमि विवाद से संदर्भित वादों का सुनवाई किया। वही, सीओ की अध्यक्षता में बारी-बारी से दोनों पक्षों को सुनने के उपरांत मामलों का निष्पादन किया गया। इस दौरान अंचलाधिकारी ने कहा कि जनता दरबार में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के लोग जमीन संबंधित विवाद को लेकर पहुंचते है । सभी फरियादियों को इसी प्रकार जनता दरबार में आकर अपनी समस्याओं का समाधान मिल बैठकर सुलझाना चाहिए। इससे समाज में आपसी सौहार्द बना रहता है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon