ARARIA NEWS : अररिया में होमगार्ड शारीरिक दक्षता परीक्षा के पहले दिन 60 अभ्यर्थी हुए सफल

ARARIA NEWS/प्रिंस (अन्ना राय)। अररिया कॉलेज स्टेडियम के मैदान में शनिवार को गृह रक्षा वाहिनी, अररिया में स्वच्छ नामांकन को लेकर शारीरिक दक्षता जांच परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गई है। अभ्यर्थियों को मैदान में निर्धारित समय से प्रवेश दिया गया। पहले दिन कुल 700 अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता जांच परीक्षा के लिए बुलाया गया, जिसमें से 495 अभ्यर्थी उपस्थित हुए और 60 अभ्यर्थी सफल हो पाये। वरीय जिला समादेष्टा, बिहार गृह रक्षा वाहिनी, अररिया ने बताया कि पहले दिन की प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया के लिए नवीनतम तकनीक और पारदर्शिता सुनिश्चित की गई है। उन्होंने बताया कि पहले दिन शारीरिक दक्षता जांच परीक्षा में कुल 495 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। जिसमें 60 अभ्यर्थी सफल रहे। जबकि, 1 अभ्यर्थी हाईट कम होने के कारण क्वालीफाई नहीं कर पाये। सभी सफल 60 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता जांच परीक्षा के सभी इवेंट में शामिल हुए। वरीय जिला समादेष्टा, बिहार गृह रक्षा वाहिनी, अररिया ने बताया कि स्वच्छ, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से शारीरिक दक्षता परीक्षा लेने की व्यवस्था की गई है।

जिला पदाधिकारी अररिया एवं पुलिस अधीक्षक अररिया द्वारा पर्याप्त संख्या में पदाधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति के साथ सुरक्षा को लेकर पुलिस बलों की तैनाती की गई है। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील करते हुए कहा कि किसी तरह के बहकावे, प्रलोभन एवं अफवाह से बचें। अपना तैयारी गंभीरता से करें। जिला प्रशासन पूरी प्रक्रिया को स्वच्छ एवं पारदर्शी बनाये रखने के लिए कटिबद्ध हैं। वहीं संपूर्ण प्रक्रिया के दौरान शारीरिक दक्षता जाँच के आयोजन के वरीय प्रभारी-सह-अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अररिया अजय कुमार ठाकुर, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग अररिया सहित परीक्षा से सम्बद्ध सभी पदाधिकारी, कर्मी सक्रिय रहे। विदित हो कि गृह रक्षा वाहिनी, अररिया में स्वच्छ नामांकन हेतु शारीरिक दक्षता जाँच परीक्षा का कार्यक्रम आज 24 मई से प्रारंभ है, जो 4 जून तक चलेगी। इसके लिए कुल 11102 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिसमें 1931 महिला तथा 9171 पुरुष आवेदक शामिल हैं। पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आज के उपरांत अब 26 मई, 27 मई, 28 मई, 29 मई, 30 मई, 31 मई एवं 02 जून 2025 को शारीरिक दक्षता जाँच परीक्षा का कार्यक्रम निर्धारित है। जबकि महिला अभ्यार्थियों के लिए 03 जून से 04 जून 2025 को शारीरिक दक्षता जाँच परीक्षा का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon