PURNEA NEWS : मंत्री विजय कुमार चौधरी का आगमन, विधायक खेमका ने उठाए जनहित के मुद्दे

PURNEA NEWS : पूर्णिया समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में आज जिला प्रशासन द्वारा आयोजित समीक्षा बैठक में बिहार सरकार के मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी ने शिरकत की। उनके पूर्णिया आगमन पर सदर विधायक श्री विजय खेमका ने उन्हें पारंपरिक अंगवस्त्र भेंटकर गर्मजोशी से स्वागत किया।

बैठक के दौरान विधायक खेमका ने विधानसभा क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण जनसमस्याओं को मंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने पूर्णिया ईस्ट ब्लॉक के लालगंज किसान टोला, बिक्रमपट्टी महादलित टोला, तथा कवैया बर्बन्ना आदिवासी चौहान टोला में कोसी नदी द्वारा हो रहे कटाव के स्थलों पर त्वरित बोल्डर पिचिंग कार्य कराने की मांग की। साथ ही नगर निगम क्षेत्र में मानसून से पूर्व सभी नालों की सफाई शीघ्र कराने, कलीजान हांसदा के पास कचरा डंपिंग यार्ड को बंद कराने तथा नगर निगम बोर्ड द्वारा स्वीकृत सड़कों के टेंडर को जल्द निष्पादित कराने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

विधायक ने मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत 85 सड़क, नाला और पांच आधुनिक पार्कों के निर्माण—जिनमें गुलाबबाग, रामबाग पॉलिटेक्निक चौक, रामनगर पंचमुखी मंदिर, DAV बक्सा घाट जैसे क्षेत्र शामिल हैं—की स्वीकृति हेतु भी मंत्री से विशेष आग्रह किया। प्रभारी मंत्री श्री चौधरी ने विधायक द्वारा उठाए गए सभी विषयों को गंभीरता से सुना और तत्काल जिलाधिकारी को आवश्यक निर्देश जारी करते हुए जनहित के कार्यों में त्वरित संज्ञान लेने को कहा। विधायक श्री खेमका ने कहा कि एनडीए सरकार के नेतृत्व में पूर्णिया जिले के सभी क्षेत्रों में निरंतर विकास हो रहा है और वे स्वयं क्षेत्र की तरक्की के लिए सतत प्रयत्नशील हैं।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon