PURNEA NEWS, अभय कुमार सिंह: प्रखंड क्षेत्र में सुहागिन महिलाओं ने वटसावित्री की पूजा-अर्चना श्रद्धा और भक्ति के साथ बरगद के वृक्ष की पूजा की । सुहागिन महिलाएं अपने पति के दीर्घायु जीवन कामना लिए बरगद के वृक्ष की साथ सत्यवान, सावित्री और यमराज की पूजा विधिविधान से किया । खासकर नव विवाहित महिलाओं ने नए परिधान में सज-धजकर नया डलिया, बेनी,फल मिठाई प्रसाद के साथ वट-सावित्री व्रत को लेकर काफी उत्साहित हो कर अपने-अपने गाँव के बरगद के बृक्ष के नीचे विधिवत पूजन-अर्चना की और पति की लंबी आयु और सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना कीं । इसी के तहत पूजा स्थल पर विद्वान पंडितों द्वारा सावित्री-सत्यवान की कथा का वाचन कर सुहागन व्रतियों को श्रवण कराया गया। उनके द्वारा बताया कि वटसावित्री व्रत पर पूजित वटवृक्ष के महत्व का उल्लेख यजुर्वेद, रामायण,महाभारत, अर्थवेद,शतपथ,महोपनिषद,मनुस्मृति, रामचरित मानस सहित आदि ग्रंथों में वर्णित है। बरगद वट नाम से भी चर्चित है।इसकी जड़ें जमीन में दूर दूर तक फैल जाता है। जो सुहागन महिलाओं की आस्था का प्रतीक वट सावित्री व्रत है।
PURNEA NEWS : सुहागिनों ने की बट सावित्री की पूजा सुहागानों की उम्मीद भीड़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -


