PURNEA NEWS : डुमरी गांव में फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या

PURNEA NEWS, अभय कुमार सिंह:  टीकापट्टी थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में एक युवक के फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने की खबर है, इससे स्वजनों में चीत्कार मच गया है। पुलिस ने शव को अंत्य परीक्षण के लिए तत्काल भेज दिया। शव के गांव पहुंचते ही सज्जनों में चीत्कार मच गया है। मौके पर पुलिस पहुंची तथा मामले की छानबीन में जुटी हुई है। इस संबंध में मृतक की पत्नी रूण देवी ने बताया कि उसका पति उसे मायके नहीं दे जाने दे रहा था, वह जबरदस्ती मायके चली गई। इसी बात को लेकर वह अवसाद में थे । इसी बीच मंगलवार की सुबह उसके पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह भागी- भागी गांव पहुंची, वहां उसका पति विकास चौधरी 42 वर्ष, पिता महेंद्र चौधरी घर के ठाठ में फांसी लगाकर लटका हुआ था। स्वजनों के सहयोग से उसे रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इधर मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया । अंत्यपरीक्षण के बाद शव गांव पहुंचते ही स्वजनों में चीत्कार मच गया। शव से उसकी पत्नी रूणा देवी सहित सभी बच्चे उसे लिपटकर चीत्कार करने लगे। इधर पैक्स अध्यक्ष कैलाश भारती ने सरकार से मांग की की मृतक का परिवार बहुत ही गरीब है । उसका पति ही कमाने वाला था, इसको लेकर सरकार तत्काल प्रभाव से मुआवजा दे तथा सामाजिक सुरक्षा के तहत पूरे परिवार को पेंशन दे ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon