PURNEA NEWS : सांसद पप्पू यादव के हाथों सम्मानित हुए बिहार पुलिस में सफल 32 अभ्यर्थी, कहा – घूस लेकर काम करने से बचने का लें संकल्प

PURNEA NEWS : पूर्णियाँ कॉलेज परिसर में आयोजित एक भव्य समारोह में पूर्णियाँ के लोकप्रिय सांसद श्री राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने बिहार पुलिस प्रतियोगिता परीक्षा में सफल हुए 32 अभ्यर्थियों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सांसद ने सभी सफल उम्मीदवारों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें भ्रष्टाचार से दूर रहकर ईमानदारी से समाज की सेवा करने का संकल्प दिलाया। अपने संबोधन में उन्होंने युवाओं को देश और समाज की असली ताकत बताया और कहा कि इन होनहारों की सफलता पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा है।

उन्होंने यह भी दोहराया कि वे शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के क्षेत्र में युवाओं के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। इस अवसर पर कार्यक्रम के प्रमुख प्रशिक्षक डिफेंस ट्रेनर श्री मनोहर कुमार को भी पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया, जिनके अनुशासन और मार्गदर्शन को सांसद ने युवाओं की सफलता का आधार बताया। कार्यक्रम में प्रतिनिधि अफरोज आलम, सांसद प्रवक्ता राजेश यादव, ई. सुनिल यादव, करण यादव और संगम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon