ARARIA NEWS : राजनीतिक दलों प्रतिनिधियों के साथ फारबिसगंज एसडीओ ने की बैठक

ARARIA NEWS/प्रिंस(अन्ना राय) : फारबिसगंज अनुमंडल कार्यालय के सभागार में अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत कुमार रंजन ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। जिसमें फारबिसगंज अनुमंडल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले निर्वाचक सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के साथ आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर की जा रही तैयारियों को साझा किया गया। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से बीएलए के रिक्त पद पर नियुक्ति का अनुरोध किया गया। साथ ही मासिक पोलिंग डाटा साझा करते हुए एसडीओ ने मतदाता से संबंधित प्रारूप संबंधित जानकारी दी। एसडीओ रंजीत कुमार रंजन ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सुझाव भी लिए और मतदाताओं को संख्या बढ़ाने की दिशा में आए मतदाताओं को जोड़ने की अपील की गई।

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *