PURNEA NEWS: अमौर विधानसभा में डिग्री कॉलेज की मांग को लेकर छात्र जदयू प्रतिनिधिमंडल ने जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा से की मुलाकात

पूर्णिया: PURNEA NEWS पूर्णिया सर्किट हाउस में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व आईएएस अधिकारी मनीष कुमार वर्मा से छात्र जदयू का एक प्रतिनिधिमंडल शिष्टाचार भेंट हेतु मिला। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व छात्र जदयू पूर्णिया नगर अध्यक्ष अमन श्रीवास्तव ने किया, जबकि छात्र जदयू पूर्णिया जिलाध्यक्ष अंकित झा की भी इस दौरान उपस्थिति रही।

PURNEA NEWS

नगरध्यक्ष अमन श्रीवास्तव ने श्री वर्मा को अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर अमन श्रीवास्तव ने अमौर विधानसभा क्षेत्र में एक सरकारी डिग्री कॉलेज की स्थापना की मांग को लेकर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। इस पर श्री वर्मा ने सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया और कहा कि क्षेत्र के शैक्षणिक विकास हेतु यह एक महत्वपूर्ण कदम होगा। प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों ने इस मुलाकात को बेहद सार्थक बताया और आशा व्यक्त की कि शीघ्र ही अमौर क्षेत्र के युवाओं को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon