PURNEA NEWS : टोपरा गांव में करंट लगने से महिला की मौत, घर में पसरा मातम

PURNEA NEWS, अभय कुमार सिंह: मोहनपुर थाना क्षेत्र के टोपरा गांव में शुक्रवार को एक हादसे में एक महिला की मौत करंट लगने से होने की खबर है। महिला लगभग 2 घंटे तक यूं ही पड़ी रही, बाद में स्वजनों की नजर उस पर पड़ी, तब तक में महिला की मौत हो चुकी थी। मौके पर खबर पाकर पुलिस पहुंची तथा शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया है। इस संबंध में वार्ड सदस्य चंदन कुमार ने बताया कि टोपरा गांव की पूनम देवी उम्र 45 वर्ष, पति शंभू मंडल घर में अकेली थी तथा उसके स्वजन मक्का काटने चले गए थे। वह सुबह-सुबह अपने घर के देवता के घर को साफ-सफाई के लिए जैसे ही घुसी, उसे करंट लग गया। रात में आंधी आई थी तथा तार टूटकर देवता घर के टीन वाले छप्पर पर गिर गया था, जिससे पूरे घर में करंट फैल गई थी।पूनम देवी उसी की चपेट में आ गई तथा उसकी मौत हो गई। स्वजन जब खाना खाने के लिए घर आए, तब उसे मृत पाया । उसे मृत देखते ही उसके स्वजनों ने में चीत्कार मच गया। उसके पति शंभू मंडल सहित उसके दो पुत्र एवं तीन पुत्रियां उसके शव से लिपटकर चीत्कार कर उठे। वार्ड सदस्य चंदन कुमार ने सरकार ने आपदा के तहत पीडित परिवार को 400000 रुपये मुआवजा देने की मांग की है ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon