PURNEA NEWS : रूपौली को मिली बडीसौगात, मुख्यालय में बनेगा ड्रेनेज, जलजमाब से मिलेगा निजात

PURNEA NEWS, अभय कुमार सिंह:  रूपौली नगर पचायत को विघायक शकर सिह के प्रयास से जलजमाव सें मुक्ति भिलने जा रही है। इसके लिए विभाग द्रारा 5 कडोड 44 लाख रूपये आवंटित कर दिया गया है, जल्द ही इसका टेंडर होनेवाला है । उक्त बातों की जानकारी विघायक शंकर सिंह ने देते हुए कही । उन्होंने खुशियां जाहिर करते हुए कहा कि जनता भगवान के आशीर्वाद से रूपौली नगर पचायत क्षेत्र के मुख्यालय में पांच कडोड 44 लाख रूपये से बनने जा रहा है I इसके लिए राशि आवंटित हो गई है तथा यह अब टेंडर में जानेवाना है । उन्होंने बताया कि डेनेज रूपौली नगर पंचायत में मतेली पेटोलपंप से झलारी मोड, खादी भंडार, थाना चौक एसएच 65 से होते हुए सहनी मोड से निकलकर वह गिद्वा गांव स्थित डेनेज में पानी निकासी के लिए मिल जाएगा । यह ड्रेनेज भूमिगत होगा तया इससे पूर्णरूप से रूपौली मुख्यालय जलजमाव से मुक्त हो जाएगा । जनता भगवान को इस तरह की योजना को आवंटित करवाने में काकी मेहनत करनी पडी है । वे कईबार विभागीय मंत्री जीवेश मिश्रा से मिले तथा इसकी राशि आवंटन करवाने की अपील की । अंत में मेहनत रंग लायी तथा राशि आवंटित हो गया है, अब यह टेंडर में जाएगा I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *