बेटी के सेक्स रैकेट में फंसने की झूठी खबर से शिक्षिका की मौत, साइबर ठग ने दी थी सूचना

PURNEA NEWS — जिले के पूर्णिया ईस्ट ब्लॉक के महेंद्रपुर कोऑपरेटिव सभागार में मंगलवार को विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत एक विशेष चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे स्थानीय विधायक विजय खेमका ने प्रगतिशील किसान बहनों और भाइयों को “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधा भेंट कर सम्मानित किया। चौपाल को संबोधित करते हुए विधायक खेमका ने कहा कि एनडीए सरकार किसानों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है और खेती को लाभकारी बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने वैज्ञानिक पद्धति से खेती अपनाने पर बल देते हुए कहा कि इससे कम लागत में अधिक उत्पादन संभव है, जिससे किसान आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे हैं।

इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारियों ने किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, कृषि यंत्रों पर अनुदान, उन्नत बीज वितरण जैसी तमाम सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि “पहले आओ, पहले पाओ” नीति के तहत उन्नत बीज सीधे किसानों के घर तक पहुंचाए जा रहे हैं। विधायक ने कृषि विभाग को निर्देश दिया कि खाद, बीज और दवाएं पारदर्शी और सुनिश्चित प्रणाली के तहत किसानों को उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने पशुपालकों के लिए पशु बीमा, मुफ्त दवा और इलाज की योजनाओं की भी जानकारी साझा की। विधायक खेमका ने कहा कि जिले में चौपालों के माध्यम से किसानों को उन्नत तकनीक और सरकारी सहायता योजनाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने उपस्थित किसानों से आह्वान किया कि वे जागरूक बनें और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का भरपूर लाभ उठाएं।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर