SAHARSA NEWS : नये जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने किया पदभार ग्रहण,निवर्तमान को दी गई विदाई

SAHARSA NEWS : सहरसा,अजय कुमार : जिले के नए जिला अधिकारी के रूप में दीपेश कुमार ने बुधवार को अपना पदभार ग्रहण किया। वही निवर्तमान जिला अधिकारी वैभव चौधरी को भी भावभीनी विदाई दी गई।इस अवसर पर नये जिला अधिकारी दीपेश कुमार ने कहा की जिले का सर्वांगीण विकास मेरी प्राथमिकता में शामिल है।चुंकि मेरा बैकग्राउंड सिविल इंजीनियरिंग का रहा है। ऐसे में जिले को विकसित करने में अपना अहम भूमिका निभाऊंगा। उन्होंने कहा की निवर्तमान जिलाधिकारी द्वारा भी जिला में बेहतर कार्य किए गए हैं।उन सभी कार्यो को मैं निश्चित रूप से आगे बढ़ाऊंगा। उन्होंने कहा की जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, बाढ,सुखाड़,आपदा की समस्या दूर कर अन्य विकासात्मक कार्यों को निश्चित आगे बढ़ाऊंगा। उन्होंने कहा की जिले में बन रहे राष्ट्रीय उच्च पथ का निर्माण एवं बंगाली बाजार रेलवे ढाला पर प्रस्तावित ओवर ब्रिज का काम को शीघ्र पूर्ण किया जाएगा।

वही निवर्तमान जिलाधिकारी वैभव चौधरी ने अपने ढाई वर्षो के कार्यकाल में जिलेवासियों से मिले स्नेह और सहयोग के लिए बधाई एवं शुभकामना दी। साथ ही नये जिलाधिकारी को भी बधाई व शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार एवं मुख्यमंत्री द्वारा चलाए जा रहे कल्याण कारी योजनाओं को आम जनता के लिए नए जिलाधिकारी जिले के विकास कार्यों को निश्चित रूप से गति देंगे। उप विकास आयुक्त श्री संजय कुमार निराला द्वारा पुष्प गुच्छ देकर किया गया।उक्त अवसर पर नवपदस्थापित जिलाधिकारी को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। नवपदस्थापित जिलाधिकारी दीपेश कुमार द्वारा पूर्व जिलाधिकारी वैभव चौधरी से प्रभार का आदान प्रदान किया गया। उक्त अवसर पर उप विकास आयुक्त संजय कुमार निराला, अपर समाहर्ता निशांत,नगर आयुक्त सुशील कुमार मिश्रा,वरीय कोषागार पदाधिकारी मुराद अली सहित अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon