PURNIA NEWS : पूर्णिया कॉलेज प्रशासन की लापरवाही से छात्रों के पंजीयन कार्ड में त्रुटियां – सौरभ

PURNIA NEWS : पूर्णिया विश्वविद्यालय के पीजी सत्र 2024-2026 के पंजीयन कार्ड में गड़बड़ी को लेकर छात्रों में गहरी नाराजगी पाई जा रही है। छात्र नेता सौरभ कुमार ने आरोप लगाया कि पूर्णिया कॉलेज प्रशासन की लापरवाही की वजह से कई छात्रों के पंजीयन कार्ड में त्रुटियां थीं। इस संबंध में विश्वविद्यालय के पंजीयन विभाग ने महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य को डाटा भेजकर गड़बड़ियों को सुधारने का निर्देश दिया था, लेकिन अब तक यह सुधार कार्य नहीं किया गया है। सौरभ कुमार ने बताया कि इस कारण कई छात्रों का पंजीयन अब तक निर्गत नहीं हो पाया है और वे पंजीकरण के लिए महाविद्यालय में परेशान हो रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि पूर्णिया कॉलेज के प्रशासन द्वारा डाटा सुधारने में देर करने से छात्र-छात्राओं को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते छात्रों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है और कई छात्र-छात्राएं अब आंदोलन की योजना बना रहे हैं। सौरभ कुमार ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र ही पूर्णिया कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य को हटाया जाए, ताकि छात्रों को कोई और परेशानी न हो। छात्र नेता ने आंदोलन की चेतावनी दी है और इसे लेकर वे आगे की रणनीति तैयार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *