ARARIA NEWS : सभी कोषागों के वरीय पदाधिकारी एवं नोडल पदाधिकारी के साथ डीएम ने की समीक्षा बैठक

ARARIA NEWS, प्रिंस(अन्ना राय) : अररिया जिला पदाधिकारी अनिल कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आगामी बिहार विधानसभा 2025 के मद्देनजर कार्मिक कोषांग, विधि-व्यवस्था कोषांग, स्वीप कोषांग, ईवीएम कोषांग एवं प्रशिक्षण कोषांग के सभी वरीय प्रभारी पदाधिकारियों एवं नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।बैठक में कार्मिक, विधि-व्यवस्था, स्वीप, ईवीएम, प्रशिक्षण कोषांगों के कार्यों की गहन समीक्षा की गई। इस क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी द्वारा संबंधित कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों को कई जरूरी दिशा निर्देश दिये गये। जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा कार्मिक, विधि व्यवस्था, स्वीप, ईवीएम सहित प्रशिक्षण कार्य के बारे में विशेष जानकारी लेते हुए निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के आलोक में ससमय सभी अग्रेतर कार्यवाही को पूरा करने का निर्देश दिया गया।

उन्होंने विधि व्यवस्था के मद्देनजर सभी पूर्व तैयारियों को भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि स्वीप के लिए भी ससम रूप-रेखा तैयार कर ली जाये। बैठक में कार्मिक एवं प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह जिला स्थापना उप समाहर्ता वसीम अहमद, विधि व्यवस्था कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह जिला पंचायत राज पदाधिकारी मनीष कुमार, स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी सोनी कुमारी, एवं कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी संजय कुमार सहित संबंधित कोषांगों के सहायक नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे।

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *