PURNIA NEWS : महिला संवाद बना ग्रामीण बदलाव की आवाज

PURNIA NEWS : ग्रामीण विकास विभाग की पहल पर महिला सशक्तिकरण को लेकर चलाया जा रहा ‘महिला संवाद’ कार्यक्रम जिले में जनांदोलन का रूप ले चुका है। जीविका के सहयोग से चल रहे इस अभियान के तहत शुक्रवार को कार्यक्रम के 50वें दिन जिले के सभी 14 प्रखंडों में 43 ग्राम संगठनों में महिला संवाद आयोजित किया गया। अब तक कुल 2039 ग्राम संगठनों में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित हो चुका है, जिसमें 4 लाख 80 हजार से अधिक महिलाओं ने भागीदारी की है। यह कार्यक्रम राज्य सरकार द्वारा महिलाओं की आकांक्षाओं को जानने, उन्हें विकास से जोड़ने और नीतिगत स्तर पर आवश्यक संशोधन के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में महिलाएं आत्मविश्वास से अपनी बात रख रही हैं और अपने जीवन में आए बदलावों को साझा कर रही हैं। शिक्षक, पुलिसकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी, जीविका दीदियाँ सहित समाज के विभिन्न वर्गों की महिलाएं इसमें भाग लेकर दूसरों के लिए प्रेरणा बन रही हैं।

अब तक 52 हजार से अधिक आकांक्षाएं दर्ज की जा चुकी हैं, जिनमें से कई व्यक्तिगत स्तर की हैं तो कई सामूहिक जरूरतों से जुड़ी हुई हैं।
व्यक्तिगत स्तर पर महिलाएं रोजगार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, उच्च शिक्षा, पुस्तकालय और कारोबार के लिए ऋण की मांग कर रही हैं। वहीं सामूहिक आकांक्षाओं में गांव की गलियों में स्ट्रीट लाइट, जल निकासी व्यवस्था, पुल निर्माण, कुटीर उद्योगों की स्थापना और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में विस्तार जैसी मांगें प्रमुख रूप से सामने आई हैं। कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण पहलू यह भी है कि सरकार इन आकांक्षाओं का वर्गीकरण कर संबंधित विभागों को भेज रही है, ताकि नीतिगत स्तर पर संशोधन कर उन्हें लागू किया जा सके। यह संवाद न केवल महिलाओं को सशक्त बना रहा है, बल्कि शासन को जमीनी हकीकत से जोड़ने का भी सशक्त माध्यम बन रहा है। गौरतलब है कि यह महिला संवाद कार्यक्रम 14 जून तक चलेगा, जिसमें 2424 ग्राम संगठनों को शामिल करने का लक्ष्य है l

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon