PURNIA NEWS : डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत महादलित टोले में विकास शिविर आयोजित

PURNIA NEWS : डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के अंतर्गत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति बहुल टोलों में चल रहे विकास शिविरों की श्रृंखला में शुक्रवार को कसबा प्रखंड अंतर्गत मोहिनी पंचायत के महादलित टोले में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का निरीक्षण प्रखंड विकास पदाधिकारी, कसबा द्वारा किया गया।

शिविर में पंचायत स्तर के सभी कर्मी एवं शिविर प्रभारी की उपस्थिति रही। स्थानीय निवासियों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड तथा श्रम विभाग की योजनाओं के तहत श्रम कार्ड का वितरण किया गया।शिविर का उद्देश्य वंचित समुदायों तक सरकारी योजनाओं का त्वरित लाभ पहुँचाना तथा उन्हें सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया l

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon