PURNIA NEWS : मधुबनी के ब्रेन डिस्कवरी स्कूल में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 50 से अधिक लोगों की हुई जांच

PURNIA NEWS : आज दिनांक 09 जून 2025 को मधुबनी स्थित ब्रेन डिस्कवरी स्कूल में मधुबनी पीएससी के सहयोग से एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस जनकल्याणकारी पहल के तहत डॉ. दीप्ति मिश्रा के नेतृत्व में 50 से अधिक रोगियों का इलाज एवं स्वास्थ्य जांच की गई। स्वास्थ्य शिविर में एएनएम बबली कुमारी, लैब टेक्नीशियन गौतम कुमार राज और विवेक कुमार की उपस्थिति ने आयोजन को और प्रभावी बनाया। शिविर का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने के लिए प्रेरित करना था। युवा समाजसेवी कुमार शुभम वर्मा ने बताया कि आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह हो जाते हैं, ऐसे शिविर उन्हें समय पर जांच और परामर्श प्राप्त करने में मदद करते हैं। स्कूल के संस्थापक अनिकेत सिंह ने कहा कि विद्यालय सिर्फ शिक्षा नहीं, समाज के प्रति अपनी ज़िम्मेदारियों को भी गंभीरता से निभाता है।

श्रीराम सेवा संघ के संस्थापक राणा प्रताप सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि, “नियमित स्वास्थ्य जांच से गंभीर बीमारियों की पहचान समय रहते हो जाती है, जिससे इलाज आसान होता है और समाज स्वस्थ बनता है।”प्रेस क्लब अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह ने सभी स्थानीय पीएससी से निवेदन किया कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाएं, जिससे ब्लड प्रेशर, हृदय रोग, हाइपरटेंशन और डायबिटीज जैसी बीमारियों से लोग समय रहते बच सकें। इस शिविर में पूर्णिया के सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कनोजिया का सहयोग विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा। मानव सेवा की इस पहल में अनिकेत सिंह, पवन कुमार झा, शुभम वर्मा, मधु, शशांक, मनीषा एवं आनंद जी जैसे समर्पित कार्यकर्ताओं का भी अहम योगदान रहा।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon