PURNIA NEWS : नाथपुर पंचायत के पुस्तकालय की जमीन के अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों ने दिया सीओ को आवेदन

PURNIA NEWS, अभय कुमार सिंह : प्रखंड के नाथपुर पंचायत के फुलकिया गांव स्थित सरकारी पुस्तालय की जमीन पर अतिक्रमण करने को लेकर मामला प्रकाश में आया है, इसको लेकर ग्रामीणों ने गांव के ही दो दबंग भाईयों के खिलाफ अतिक्रमण करने का आरोप लगाते हुए, सीओ से पुस्कालय की जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराने की गुहार लगायी है। इस आवेदन पर वार्ड सदस्या पूनम भारती एवं पिंकी कुमारी ने भी पुष्टि की है। इधर मुखिया विजय कुमार मंडल ने बताया कि आरोपित व्यक्ति जमीन की मापी कर घर बनवा रहा है । हां, अगर मापी के बाद वह पुस्तकालय की जमीन को थोडा-बहुत अतिक्रमण कर लिया है, तो वे इस बात को नहीं जानते हैं । अगर ऐसी बात थी तो जब नींव डाल रहा था, तभी ग्रामीणों को उसे रूकवा देना था । इस संबंध में ग्रामीणों पुस्कालय अध्यक्ष हीरालाल मंडल, दीनदयाल मंडल, अनिल कुमार, डब्लू मंडल, पंकज कुमार, बबलु महतो आदि ने लिखित आवेदन में लिखा है कि गांव स्थित पुस्तकालय की जमीन आठ डिसमिल है, जिसका खाता 408 एवं 259, खेसरा 482 एवं 2283, जमाबंदी नंबर 408 एवं 1281 है । इस जमीन को गांव के ही दो भाई गुंजन मंडल एवं बबलु मंडल पिता स्व महेश मंडल इस जमीन पर अपना घर बना रहे हैं ।

जब उन्हें ग्रामीण मना करने गए, तब उनके द्वारा धमकी देकर ग्रामीणों को भगा दिया गया । ग्रामीणों ने बताया कि सरकार लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में पुस्तकालय को लेकर गंभीर है, वहीं इसको लेकर प्रशासन उदासीन बना हुआ है । पूर्व डीएम राकेश कुमार द्वारा पुस्तकालय को लेकर गंभीर हुए थे तथा इसको संजोये रखने के लिए तरह-तरह के उपाय किये गए थे । सरकार भी इसके लिए संवेदनशील है, बावजूद प्रशासन उदासीन बना हुआ है । जहां भी सरकार की जमीन है, वहां लोगों की गलत निगाहें पडती जा रही है तथा वे सरकारी जमीन को अतिक्रमित करते चले जा रहे हैं । उन्होंने सीओ से मांग की कि वह इस जमीन की मापी करवाते हुए, जमीन को अतिक्रमित करवावें, ताकि लोगों को पुस्तकालय का लाभ मिल सके ।

कोट:
आवेदन मिला है, वह इसकी जांच करवाकर अतिक्रमणमुक्त करवाने का प्रयास करेंगी ।
शिवानी सुरभि, अंचलाधिकारी, रूपौली ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon