PURNIA NEWS : पूर्णिया जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन महानंदा सभागार में किया गया। बैठक में माननीय न्यायालय के विभिन्न मामलों—जैसे सीडब्ल्यूजेसी, एमजेसी, एलपीए, सीसीए सहित राष्ट्रीय एवं राज्य मानवाधिकार आयोग से जुड़े वादों की विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन को सर्वोच्च प्राथमिकता पर लें और विशेष रूप से अति आवश्यक मामलों को जल्द से जल्द निपटाएं। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे मामलों में अनावश्यक देरी से शासन की छवि पर असर पड़ता है, अतः विभागीय समन्वय के साथ समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
PURNIA NEWS : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित, लंबित मामलों के निष्पादन पर जोर

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -


