PURNIA NEWS : कला भवन में चल रही युवा रंग कार्यशाला में दूसरे दिन 66 प्रतिभागियों ने लिया भाग, रंगमंच से लेकर पेंटिंग तक दी जा रही प्रशिक्षण की बारीकियाँ

PURNIA NEWS : पूर्णिया के कला भवन में आयोजित 12 दिवसीय युवा रंग कार्यशाला के दूसरे दिन कुल 66 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यशाला की शुरुआत वरिष्ठ रंगकर्मी गरिमा कुमारी द्वारा प्रतिभागियों का परिचय एवं कार्यशाला के महत्व को साझा करते हुए हुई। उन्होंने सभी को रंगमंचीय अनुशासन, सीखने की मानसिकता और शिष्टाचार की आवश्यकता पर बल दिया। इसके उपरांत ‘ओम’ के सामूहिक उच्चारण के साथ अलग-अलग विषयों में प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में नाटक, लोकगायन, लोकनृत्य, पेंटिंग, रवींद्र संगीत, भरतनाट्यम जैसे विविध विधाओं में अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। नाटक वर्ग में प्रसिद्ध नाट्य निर्देशक कुंदन कुमार सिंह, अंजनी श्रीवास्तव, शिवाजी राम राव और अभिनव आनंद द्वारा प्रतिभागियों को स्क्रिप्ट की समझ, शब्दों के उच्चारण और नवरस की बारीकियों से अवगत कराया गया। पेंटिंग सेक्शन में राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चित्रकार किशोर कुमार राय (गुल्लू दा) ने पोट्रेट बनाने की तकनीक सिखाते हुए कहा कि “कला जीवन का रंग है और कलाकार किसी स्कूल से नहीं बल्कि भीतर की प्रतिभा से बनते हैं।”

दूसरी ओर, भरतनाट्यम, रवींद्र संगीत और रवींद्र नृत्य की कक्षाओं में सुप्रसिद्ध गुरु डॉ. जयदीप मुखर्जी ने प्रशिक्षण प्रदान किया। उन्होंने इसे पूर्णिया के लिए सौभाग्य की बात बताया कि पहली बार कला भवन में इस स्तर की सांस्कृतिक कार्यशाला आयोजित की जा रही है। लोकनृत्य और लोकगायन के क्षेत्र में प्रशिक्षक रामपुकार टूटू ने विभिन्न लोक विधाओं पर रोशनी डाली, जबकि नृत्य कलाकार चंद्रप्रकाश चंदू ने कजरी नृत्य का अभ्यास कराया। कार्यशाला के संयोजक विश्वजीत कुमार सिंह ने बताया कि अब तक 66 से अधिक प्रतिभागी कार्यशाला में भाग ले चुके हैं और संख्या में और वृद्धि की संभावना है। उन्होंने बताया कि इच्छुक प्रतिभागी नाटक, नृत्य, लोकसंगीत, पेंटिंग तथा रवींद्र संगीत-नृत्य के किसी भी वर्ग में अब भी शामिल हो सकते हैं। कार्यशाला को सफल बनाने में नाट्य विभाग के संयोजक विश्वजीत कुमार सिंह के साथ-साथ प्रशिक्षक कुंदन कुमार सिंह, अंजनी श्रीवास्तव, शिवाजी राम राव, गरिमा कुमारी, और अभिनव आनंद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon