PURNIA NEWS : विधायक विजय खेमका ने किया संपर्क पथ का लोकार्पण, नागरिकों ने किया स्वागत

PURNIA NEWS : पूर्णिया शहर के बनभाग क्षेत्र स्थित कोशी बिहार कॉलोनी वार्ड संख्या-4 में भुताहा मोड़ से लेकर जगदीश प्रसाद सिंह के आवास तक विधायक निधि से बने संपर्क पथ का उद्घाटन मंगलवार को सदर विधायक विजय खेमका द्वारा किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया। विधायक  खेमका ने जनता से संवाद करते हुए कहा कि एनडीए सरकार निरंतर क्षेत्रीय विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने बताया कि इस सड़क के निर्माण से कॉलोनी का आवागमन सुगम हुआ है और यह मार्ग एनएच-107 से भी जुड़ाव स्थापित करता है, जिससे स्थानीय लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि नगर निगम क्षेत्र के सभी अविकसित वार्डों को सरकारी योजनाओं के तहत जल्द ही आवश्यक सुविधाओं से युक्त किया जाएगा। कार्यक्रम में राजीव राय, ललन सिंह, गोपाल सिन्हा, मिथिलेश पोद्दार, वंसीधर झा, सुदर्शन मिश्रा, संदीप सिंह, प्रशांत सिंह, अजित सिन्हा, विनोद सिन्हा, बूथ अध्यक्ष नमन केशरी सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon