ARARIA NEWS : उप विकास आयुक्त ने सभी बीएलओ के साथ निर्वाचन से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक, दिए कई दिशा निर्देश

ARARIA NEWS प्रिंस(अन्ना राय) : विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र सह-उप विकास आयुक्त रोजी कुमारी की अध्यक्षता में मंगलवार को अररिया समाहरणालय स्थित डीआरडीए सभा भवन में सिकटी विधानसभा क्षेत्र से संबंधित सभी बीएलओ के साथ निर्वाचन से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।उक्त बैठक में सभी बीएलओ को निर्देश दिया गया कि EPIC Ratio, Gender Ratio, Form-6,7,8, AMF इत्यादि के कार्य में प्रगति लाने की हेतु गहन समीक्षा हुई।

इस क्रम में निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी द्वारा बुक से संबंधित सभी कार्यों को अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत सत प्रतिशत सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में निदेशक, डीआरडीए अररिया, सहायक परियोजना पदाधिकारी डीआरडीए, जिला अंकेक्षण प्रबंधक डीआरडीए अररिया सहित संबंधित कर्मी गण उपस्थित थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon