PURNIA NEWS : कसबा प्रखंड के खुलखाश एवं मिर्चवादी महादलित टोला में मंगलवार को डॉ. अम्बेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत आयोजित विशेष विकास शिविर में जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र द्वारा युवाओं और उपस्थित ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रमुख योजनाओं—जैसे स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, कुशल युवा कार्यक्रम तथा मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता—के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। शिविर का उद्देश्य महादलित समुदाय तक शिक्षा, स्वरोजगार और कौशल विकास से जुड़ी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना था, ताकि समाज के वंचित वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ा जा सके और उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल सके।