PURNIA NEWS : भ्रष्टाचार के आरोप में गुलाबबाग टीओपी प्रभारी कुंदन कुमार निलंबित, सन्नी कुमार बने नए प्रभारी

PURNIA NEWS : दिनांक 09 जून 2025 को एक व्यक्ति द्वारा पुलिस अधीक्षक, पूर्णिया के समक्ष प्रस्तुत होकर गुलाबबाग टीओपी के प्रभारी  कुंदन कुमार पर गंभीर आरोप लगाए गए, जिसमें कथित रूप से ट्रैक्टर छोड़ने के बदले ₹25,000 की नकद वसूली का दावा किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1, सदर को जांच सौंपी, जिनकी रिपोर्ट में लगाए गए आरोप सत्य पाए गए।

रिपोर्ट के आधार पर कुंदन कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, जबकि उनकी जगह पु०अ०नि० सन्नी कुमार को गुलाबबाग टीओपी का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। साथ ही, आरोपी अधिकारी के विरुद्ध सदर थाना कांड संख्या 278/25 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2) में मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon