पूर्णियाँ में Congress का प्रदर्शन: “रोजगार दो या कुर्सी छोड़ो”

पूर्णियाँ: बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को पूर्णियाँ जिला कांग्रेस कमिटी बेरोजगारी के खिलाफ ज़ोरदार प्रदर्शन करेगी। Congress कार्यकर्ता पूर्वाह्न 11 बजे गोकुल कृष्ण आश्रम स्थित जिला कार्यालय में एकत्रित होंगे, जहां एआईसीसी नेता श्री चेतन चौहान कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद जुलूस की शक्ल में सभी जिला नियोजन कार्यालय तक मार्च करेंगे।

जिला अध्यक्ष बिजेन्द्र यादव ने बताया कि यह आंदोलन राज्य की भाजपा-जदयू सरकार की विफल नीतियों के खिलाफ है, जो युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह असफल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास बेरोजगारों के लिए कोई ठोस योजना नहीं है, और युवा आज निराश होकर दर-दर भटक रहे हैं। कांग्रेस का संकल्प है—”रोजगार दो या कुर्सी छोड़ो”, और इस मुद्दे पर अब जनसड़क तक संघर्ष तेज़ किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *