Purnia News: डाटा ऑपरेटरों की गलती से महादलित परिवार पर चढ़ा 19 करोड़ का लगान, अंचल कार्यालय में मचा हड़कंप

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह:Purnia News अंग्रेजी शासन की याद दिलाने वाला ‘लगान’ शब्द आज भी लोगों के जेहन में डर और बेबसी का प्रतीक बना हुआ है, और रूपौली प्रखंड के बेला प्रसादी गांव में घटित एक चौंकाने वाले मामले ने इसे फिर से ज़िंदा कर दिया है। महादलित समुदाय से आने वाले बंदश्री ऋषि, पिता मसहर ऋषि, जब अपनी 9.5 डिसमिल ज़मीन के लिए 2018-2019 से बकाया लगान ऑनलाइन जमा कराने गए, तो उन्हें जो रसीद मिली, उसमें आठ वर्षों के लिए 19 करोड़ 60 लाख रुपये बकाया दिखाया गया।

इस राशि में हर साल का लगान करीब 2 करोड़ 45 लाख रुपये लिखा गया था, जिसमें भू-लगान, शिक्षा, रोड, स्वास्थ्य और कृषि के नाम पर भारी-भरकम रकम दर्ज थी। जांच में सामने आया कि यह भारी गलती उन डाटा ऑपरेटरों की है, जिन्हें ठेके पर रखकर ऑनलाइन रिकॉर्ड अपलोड करवाया गया था। ऑपरेटरों को रिकॉर्ड के हिसाब से भुगतान होना था, जिससे उन्होंने मात्र औपचारिकता निभाते हुए रजिस्टर टू से डाटा उठाकर लाखों की संख्या में गलतियां कर दीं।

Purnia News

नतीजतन, भूस्वामी रोज़ाना अंचल कार्यालय का चक्कर काटने को मजबूर हैं। अंचलाधिकारी शिवानी सुरभि ने कहा है कि, “लगान का तुरंत सुधार कर दिया जाएगा। डाटा ऑपरेटरों द्वारा बहुत सारी गलतियां की गई हैं, जिससे लोग परेशान हैं। यद्यपि जो भी सही पाए जा रहे हैं, परिमार्जन के द्वारा उसे तुरंत सुधार किया जा रहा है।” हालांकि इस लापरवाही से आम जनता का विश्वास प्रशासन पर डगमगाया है और सवाल यह भी उठ रहा है कि ऐसी भारी चूक के लिए ज़िम्मेदार कौन होगा।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon