SAHARSA NEWS : चिड़ैया थाना पुलिस ने छापेमारी कर हथियार व गोली के साथ एक अपराधी को घर से गिरफ्तार किया

SAHARSA NEWS अजय कुमार : अनुमंडल के बख्तियारपुर पुलिस सर्किल क्षेत्रके चिड़ैया थाना अंतर्गत सहुरिया गांव से गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार देर शाम चिड़ैया पुलिस ने एक अपराधी को उसके घर में छापेमारी कर हथियार व गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के संबंध में शनिवार को बख्तियारपुर थाना में साइबर डीएसपी अजीत कुमार ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि चिड़ैया थाना अध्यक्ष कुंदन सहनी को सूचना प्राप्त हुई की थाना क्षेत्र के सहुरिया गांव में एक बदमाश अपने घर में हथियार व गोली छुपा कर रखा है। जो किसी बड़े अपराधी घटना को अंजाम दे सकता है।

सूचना के सत्यापन उपरांत चिड़ैया थाना अध्यक्ष कुंदन सहनी अपने अन्य पुलिस बल के साथ सहुरिया गांव पहुंचकर बदमाश के घर में छापेमारी की तो उसके घर से एक कट्टा व एक गोली बरामद किया। पुलिस ने जब बदमाशों से पूछताछ की तो उसने अपना नाम सहुरिया गांव निवासी स्व. मसुदन महतो का पुत्र ललन महतो बताया। इस संबंध में साइबर डीएसपी अजीत कुमार ने बताया कि पकड़े गए बदमाश के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस के द्वारा पकड़े गए बदमाशों से आवश्यक पूछताछ उपरांत शनिवार को सहरसा न्यायालय भेज अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *