SAHARSA NEWS : चालक ऋतिक की हत्या के बाद जिले के विभिन्न सामाजिक,राजनीतिक संगठन के सदस्यों के मृतक के घर पहुंचने का सिलसिला है जारी

SAHARSA NEWS, अजय कुमार : ऋतिक हत्याकांड के बाद उसके घर लगातार तमाम दल के नेताओं का आना-जाना लगा हुआ है और सभी मृतक की मां सुमन देवी को न्याय का भरोसा दे रहे है। लेकिन मृतक की मां कहती है कि घटना के आठ दिन हो चुके है। लेकिन अब तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। शनिवार को अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के महामंत्री अनिल शाह सिमरी बख्तियारपुर स्थित मुख्य बाजार निवासी स्व. नरेश मोदी के पुत्र ऋतिक मोदी के घर पहुंचे। जहां उन्होंने मृतक की मां सुमन देवी से मुलाकात की और उन्होंने भी आश्वासन दिया कि किसी भी हाल में आरोपितों की गिरफ्तारी होगी। उन्होंने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत ही पीड़ा दायक है।

उन्होंने बख्तियारपुर थाना अध्यक्ष अमरनाथ कुमार से दूरभाष पर बात कर इस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर जल्द से जल्द आरोपितों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की बात कही। इस दौरान उन्होंने बिहार के मुखिया नीतीश कुमार पर भी तंग कसते हुए कहा कि बिहार के मुखिया वैश्य विरोधी है। आज बिहार में जितनी भी हत्याएं हो रही है उसमें वैश्यों की संख्या अधिक है। लेकिन उनके पुलिस सोई हुई है। उन्होंने कहा कि आरोपित जो भी हो उसे बख्सा नहीं जाएगा।इस मौके पर अखिल महासम्मेलन के जिला अध्यक्ष बजरंगी गुप्ता, नगर अध्यक्ष रोशन गांधी, महिला जिला अध्यक्ष नीलम भगत, कोसी कमिश्नरी अध्यक्ष रितेश रंजन, अनुमंडलीय अध्यक्ष सुमित गुप्ता, रितेश यादव सहित लोग मौजूद रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon