PURNIA NEWS : मानसून पूर्व तैयारी को लेकर डीएम अंशुल कुमार का निरीक्षण जारी, बायसी आपातकालीन केंद्र के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश

PURNIA NEWS : पूर्णिया जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार द्वारा संभावित बाढ़ और आपदा के मद्देनज़र लगातार क्षेत्रीय निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जून 2025 को उन्होंने बायसी अंचल अंतर्गत बने “District Emergency Response Facility-cum-Training Centre” का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने पाया कि भवन के चारों ओर मिट्टी भराई और पीसीसी कार्य प्रगति पर है।

उन्होंने कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण प्रमंडल पूर्णिया को सख्त निर्देश दिया कि 18 जून 2025 तक सभी कार्यों को पूर्ण कर भवन को विभाग को हस्तगत करा दिया जाए। जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि आपदा से पूर्व सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, ताकि किसी भी संभावित आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों को तत्परता से संचालित किया जा सके।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon