PURNIA NEWS : वरिष्ठ भाजपा नेता महावीर सुरेका का निधन, पार्टी में शोक की लहर

PURNIA NEWS : बनमनखी निवासी व जनसंघ से भारतीय जनता पार्टी तक की लम्बी राजनीतिक यात्रा तय करने वाले वरिष्ठ नेता महावीर सुरेका के निधन से पार्टी और समाज में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके असामयिक निधन को भाजपा ने अपूरणीय क्षति बताया है। इस दुखद अवसर पर स्थानीय विधायक विजय खेमका ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि “महावीर सुरेका जी का जाना न केवल पार्टी के लिए, बल्कि मेरी व्यक्तिगत क्षति है। वे संगठन के स्तंभ और एक सच्चे अभिभावक थे, जिन्होंने हर परिस्थिति में पार्टी को मार्गदर्शन और ऊर्जा दी।”

श्री सुरेका राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी जुड़े रहे और बनमनखी व पूर्णिया क्षेत्रों में संगठन को मजबूती प्रदान करने में उनकी भूमिका सदैव उल्लेखनीय रही। वे एक ऐसे कार्यकर्ता थे, जो संगठन के प्रति पूर्ण समर्पण के साथ जीवनपर्यंत सक्रिय रहे। भाजपा के विस्तार और जनसंघ से लेकर वर्तमान भाजपा संगठन को मजबूत करने में उनका योगदान अमूल्य रहा। उनके निधन से कार्यकर्ताओं के बीच गहरा शोक व्याप्त है। विधायक श्री खेमका ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति दे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon