Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS

Recent Posts

  • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश
  • राजू मंडल के बच्चों के सपनों को टूटने नहीं देंगे, हर परिस्थिति में जदयू परिवार साथ खड़ा रहेगा — मंत्री लेशी सिंह
  • पीजी चतुर्थ सेमेस्टर नामांकन को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय ने जारी की विस्तृत गाइडलाइन
  • प्लेसमेंट में चमका पूर्णिया विश्वविद्यालय, टीसीएस ने दिए 23 ऑफर
  • नालंदा जिले के एक मध्य विद्यालय कला कैला में मिड-डे मील के बाद 3 दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, जांच शुरू

Recent Comments

No comments to show.
Buy Now
Close

Search

सहरसा

SAHARSA NEWS : सरकारी योजनाओं से महिलाएं सशक्त, भेदभाव और हिंसा में कमी

By अंग इंडिया न्यूज़
June 15, 2025 2 Min Read
0

SAHARSA NEWS, अजय कुमार : महिला संवाद कार्यक्रम ने सहरसा जिले की ग्रामीण महिलाओं के जीवन में नया उत्साह और आत्मविश्वास भर दिया है । इन कार्यक्रमों में महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं । यह मंच उन्हें अपनी समस्याओं और आकांक्षाओं को खुलकर व्यक्त करने का अवसर दे रहा है । साथ ही, यह उन्हें जागरूक और सशक्त बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभा रहा है ।सलखुआ प्रखंड की सीमा देवी ने कहा कि सरकार की योजनाओं ने महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए हैं । शिक्षा, रोजगार, और सुरक्षा के क्षेत्र में सुधार से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं । उन्होंने कहा कि यह बदलाव केवल उनकी आर्थिक स्थिति तक सीमित नहीं है, बल्कि भेदभाव और घरेलू हिंसा में भी कमी आई है। सत्तर कटैया प्रखंड की छात्राओं ने पोशाक, साइकिल और छात्रवृत्ति योजना से हुए लाभ को साझा किया ।

उन्होंने कहा कि इन योजनाओं ने उनकी पढ़ाई को जारी रखने में मदद की और उनके भविष्य को बेहतर बनाने में योगदान दिया।कृषि, पशुपालन और मखाना उत्पादन से जुड़ी महिलाओं ने सही प्रशिक्षण और बाजार तक पहुंच की मांग की । मखाना उत्पादक महिलाओं ने बताया कि बिचौलियों को कम दाम पर अपना उत्पाद बेचने के कारण उन्हें उचित लाभ नहीं मिल पाता । उन्होंने सीधे बाजार से जोड़ने की जरूरत पर जोर दिया, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके।महिला संवाद कार्यक्रम महिलाओं की आवाज़ को न केवल मंच प्रदान कर रहा है, बल्कि उन्हें सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर समाज में एक नया बदलाव लाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है ।

Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Previous

SAHARSA NEWS : महिषी सीओ ने बेरोजगार युवाओं के बीच टी शर्ट वितरण कर पेड़ लगाने को प्रेरित किया

Next

SAHARSA NEWS : विधानसभा की सभी 243 सीट पर चुनाव लड़ेगी जनसुराज – उदय सिंह

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    • Home
    • About US
    • Advertising With Us
    • Anonymous Sources Policy
    • Contact US
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Privacy Policy
    ⤴
    • About US
    • Advertising With Us
    • ANG INDIA NEWS
    • Anonymous Sources Policy
    • Buy Adspace
    • Contact US
    • Cookie Policy
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Hide Ads for Premium Members
    • Privacy Policy
    Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved. {{Amit Jha}}