छात्रों की आवाज़ बना अमन श्रीवास्तव: पूर्णिया कॉलेज में समस्याओं के समाधान की दिशा में सार्थक पहल

पूर्णिया: पूर्णिया महाविद्यालय, पूर्णिया में छात्रों की शैक्षणिक और प्रशासनिक समस्याओं के समाधान के लिए छात्र जदयू पूर्णिया नगर अध्यक्ष अमन श्रीवास्तव ने एक सराहनीय पहल की। उन्होंने कॉलेज के प्रधानाचार्य से मुलाकात कर अररिया से आए उन छात्रों की समस्याएं रखीं जो कई दिनों से निराकरण की उम्मीद में कॉलेज के चक्कर काट रहे थे।

अमन श्रीवास्तव ने इन मुद्दों को गंभीरता से उठाया, जिस पर प्रधानाचार्य ने तत्परता से संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इस सकारात्मक प्रतिक्रिया से संतुष्ट होकर छात्रों ने अमन श्रीवास्तव और कॉलेज प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया। यह पहल छात्र जदयू की ओर से छात्र हितों की रक्षा और समस्याओं के समाधान की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम के रूप में देखी जा रही है।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon