PURNIA NEWS : सीईटी-बी.एड.-2025 -16 जून से शुरू हुई काउंसिलिंग, 29 जून तक कराएं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और कॉलेज चयन

PURNIA NEWS : बिहार राज्य स्तरीय बी.एड. एवं शिक्षा शास्त्री पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा सीईटी-बी.एड.-2025 का परिणाम 09 जून को प्रकाशित किया गया था। परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया 16 जून से शुरू होकर 29 जून, 2025 तक चलेगी। अभ्यर्थियों को अपने लॉग-इन क्रेडेंशियल्स के माध्यम से https://biharcetbed-lnmu.in वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर कम से कम 03 और अधिकतम 09 कॉलेजों/विभागों का चयन करना होगा। काउंसिलिंग शुल्क सामान्य वर्ग के लिए ₹1000, पिछड़ा वर्ग के लिए ₹750 एवं अनुसूचित जाति/महिला के लिए ₹500 निर्धारित किया गया है। राज्य के 14 विश्वविद्यालयों में कुल सीटें लगभग 44,000 हैं, जिनमें सबसे अधिक सीटें पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय (6350) और बीआरए बिहार विश्वविद्यालय (6150) में उपलब्ध हैं।

राज्य नोडल पदाधिकारी प्रो. अशोक कुमार मेहता ने जानकारी दी कि 04 जुलाई को कॉलेज आवंटन की सूची वेबसाइट पर जारी की जाएगी, जिसके बाद 05 से 15 जुलाई तक ₹3000 की गैर-वापसी योग्य पार्ट फी जमा करनी होगी, जो नामांकन शुल्क में समायोजित होगी। 05 से 16 जुलाई तक आवंटित कॉलेज में नामांकन लेकर शेष शुल्क जमा करना आवश्यक होगा। नामांकन नहीं लेने पर दोबारा मौका नहीं मिलेगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे नजदीकी और सुविधाजनक कॉलेजों का ही चयन करें। किसी असुविधा की स्थिति में मोबाइल नंबर 9431041694 या ईमेल cetbedhelpdesk@lnmu.ac.in पर संपर्क किया जा सकता है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon