Latest Saharsa News: संवाद के माध्यम से सरकार तक पहुंचेगी महिलाओं की आवाज़, महिला संवाद कार्यक्रम अपने अंतिम चरण में

सहरसा, अजय कुमार: Latest Saharsa News महिलाओं को सशक्त और उनकी आवाज़ को सरकार तक पहुंचाने के लिए शुरू किया गया महिला संवाद कार्यक्रम अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है । जिले में अब मात्र 24 ग्राम संगठनों में ही कार्यक्रम आयोजित किया जाना शेष है। इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में महिलाएं भागीदारी कर रही हैं और अपनी समस्याएं और आकांक्षाएं साझा कर रही हैं। जीविका के संचार प्रबंधक, सुधा दास ने जानकारी दी कि जिले में निर्धारित 1468 ग्राम संगठनों में से 1444 में महिला संवाद कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है। शेष 24 ग्राम संगठनों में आयोजन के साथ ही 18 जून को कार्यक्रम का समापन हो जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को बिहार सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के लिए वीडियो फिल्में प्रदर्शित की जा रही हैं। इसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और गाँव की अन्य महिलाएं बढ़-चढ़कर भाग ले रही हैं। सुधा दास ने बताया कि अब तक 3 लाख 61 हजार से अधिक लोग महिला संवाद कार्यक्रम में भाग ले चुके हैं। इनमें 2 लाख 43 हजार स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और 1 लाख 18 हजार से अधिक अन्य ग्रामीण महिलाएं और पुरुष शामिल हैं। इन कार्यक्रमों में ग्रामीण जीवन, समाज और राज्य के विकास पर गहन चर्चा हो रही है।

महिला संवाद के दौरान महिलाओं से अब तक 40,327 सुझाव और आकांक्षाएं प्राप्त हुई हैं। इन सुझावों को मोबाइल एप्लिकेशन पर दर्ज किया गया है, ताकि राज्य के विकास और योजनाओं के कार्यान्वयन में इनका उपयोग किया जा सके। सभी सुझावों का विभागवार वर्गीकरण कर संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए भेजा गया है।बिहार सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं की समस्याओं और आकांक्षाओं को समझते हुए महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह न केवल महिलाओं को जागरूक कर रहा है, बल्कि उन्हें सरकार के साथ सीधे जोड़ने का माध्यम बन रहा है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon