PURNIA NEWS : शिक्षिका पुत्र मिलिंद राज ने नीट परीक्षा में लाया जेनरल इडब्ल्यूएस में 469 वां रैंक, क्षेत्र में खुशी

PURNIA NEWS अभय कुमार सिंह : नीट की परीक्षा में वसंतपुर विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका के पुत्र में जेनरल इडब्ल्यूएस केटेगरी में 469 वां रैंक लाया है, जबकि ऑल इंडिया रैंक उसका 5269 है, इससे क्षेत्र में काफी खुशियां व्याप्त है । उसे तीसरे प्रयास में सफलता मिली है । इस संबंध में मां रूपम कुमारी, पिता ललित कुमार मिश्रा ने बताया कि उनका लडका मिलिंद राज ने अपने तीसरे प्रयास में नील की परीक्षा में सफलता पायी है । उसकी प्रारंभिक पूर्णिया स्थित ब्राइट कैरियर से 10 वीं की परीक्षा सीबीएसइ बोर्ड से की है । 11 वीं 2022 एवं 12 वीं की परीक्षा उसने वर्श 2023 में दिल्ली के चंद राम पब्लिक स्कूल से पास की थी ।

उसने पीछे भी दो बार नीट की परीक्षा दी थी, परंतु अच्छा रैंक नहीं मिल पाया था । इसबार वह ऑल इंडिया में 5269 वां रैंक लाया है, जबकि जेनरल इडब्यूएस में 469 वां रैंक लाया है । उसकी सफलता को लेकर उन्हें काफी खुशियां मिली है । उसकी बचपन से ही इच्छा थी कि वह डॉक्टर बने तथा गांव के गरीब-गुरबों की सेवा करे । भगवान ने उसकी सुन ली । इधर मिलिंद राज के गांव वसंतपुर सहित सांसद प्रतिनिधि पप्पू खान ने मिलिंद राज की सफलता पर खुशियां व्यक्त करते हुए, उसे शुभकामनाएं दी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *