PURNIA NEWS : सीई परीक्षा की तिथि विस्तार की मांग को लेकर छात्र राजद के चाहत यादव ने की छात्र कल्याण पदाधिकारी से मुलाकात

PURNIA NEWS : पूर्णिया विश्वविद्यालय के छात्र राजद के प्रधान महासचिव चाहत यादव ने विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण पदाधिकारी डॉ. मैग्गम आलम से मुलाकात कर स्नातक यूजी थर्ड सेमेस्टर (2023–27) की सीई परीक्षा में अनुपस्थित रहे सैकड़ों छात्रों के लिए परीक्षा तिथि में दो दिन के विस्तार की मांग की। चाहत यादव ने कहा कि सीमांचल क्षेत्र के कई छात्र तकनीकी कारणों से परीक्षा में शामिल नहीं हो सके हैं और इससे वे आगे की परीक्षा फॉर्म भी नहीं भर पा रहे हैं। उन्होंने छात्र हित में तिथि विस्तार की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि इससे छात्रों को बड़ा राहत मिलेगा।

छात्र कल्याण पदाधिकारी ने चाहत यादव की मांग को गंभीरता से लेते हुए उनका आवेदन कुलपति महोदय को अग्रसारित कर दिया और आश्वस्त किया कि छात्रों के हित में तिथि विस्तार का प्रयास किया जाएगा। चाहत यादव ने बताया कि कुलपति के आगमन के बाद परीक्षा तिथि में दो दिन का विस्तार संभव है, जिससे सभी छात्र परीक्षा में शामिल हो सकें। इस दौरान मौके पर ज्योति कुमारी, शाहनवाज आलम, रवीना परवीन, लोकेश कुमार, राहुल कुमार, अरशद आलम समेत दर्जनों छात्र उपस्थित थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon