बेटी के सेक्स रैकेट में फंसने की झूठी खबर से शिक्षिका की मौत, साइबर ठग ने दी थी सूचना

BIHAR POLITICS : जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपनी ‘बिहार बदलाव यात्रा’ के तहत लगातार जिलों और प्रखंडों में जनता से संवाद कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने आज गोपालगंज के बैकुंठपुर और मांझा प्रखंड में बिहार बदलाव सभा को संबोधित किया। सभा के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल द्वारा लगाए गए आरोपों का जोरदार जवाब देते हुए कहा कि “इनके नेताओं और आकाओं को सोशल मीडिया हमने सिखाया है, इन्हें इसका कोई ज्ञान नहीं है।” उन्होंने बताया कि जिस फेसबुक ग्रुप को लेकर आरोप लगाए गए हैं, वह 2016 से भाजपा के ही दो लोग चला रहे हैं और उसमें कोई भी पोस्ट कर सकता है।

प्रशांत किशोर ने दिलीप जायसवाल को खुली चुनौती देते हुए कहा कि यदि आरोप सही साबित हो जाएं तो वे राजनीति छोड़ देंगे, लेकिन अगर आरोप झूठे साबित हुए तो भाजपा अध्यक्ष को बिहार के युवाओं से माफी मांगनी चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं ने सीमांचल के अल्पसंख्यकों के लिए बने एक मेडिकल कॉलेज को हड़प लिया है, जिसकी जांच की मांग की जानी चाहिए।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर