Araria News

Araria News: संभावित बाढ़ पूर्व तैयारी का अररिया जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

Araria News

अररिया, प्रिंस( अन्ना राय): Araria News अररिया जिला पदाधिकारी अनिल कुमार द्वारा संभावित बाढ़ से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों का जायजा लेने के उद्देश्य से बुधवार को सिकटी एवं पलासी प्रखंड का निरीक्षण किया। इस क्रम में सभी तकनीकी पदाधिकारी उनके साथ थे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि तटबंधों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जाये तथा कहीं भी कटाव या रिसाव की सूचना तुरंत उच्च अधिकारियों तक पहुंचाई जाये। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को अलर्ट मोड में रहने तथा राहत एवं बचाव सामग्री की उपलब्धता हेतु सभी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

जिलाधिकारी ने बाढ़ संभावित इलाकों में रह रहे लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं को भी सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। जिलाधिकारी ने कहा कि समय रहते सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं ताकि लोगों को बाढ़ की स्थिति में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

वहीं निरीक्षण के क्रम में ही उन्होंने युवाओं, महिलाओं एवं प्रथम बार वोट देने वाले नागरिकों से विशेष रूप से अपील कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव के दौरान सभी आवश्यक सुविधाएं एवं सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही हैं ताकि मतदाता निर्भीक होकर मतदान केंद्र पर पहुंच सकें। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी अररिया, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *