SAHARSA NEWS : डीएम ने मत्स्यगंधा झील के प्रस्तावित सौंदर्यीकरण हेतु स्थल निरीक्षण किया

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : जिलाधिकारी द्वारा बुधवार को मत्स्यगंधा झील का स्थल निरीक्षण किया गया।उक्त अवसर पर मत्स्यगंधा झील के भौगोलिक परिस्थिति से अवगत हुए।इस संदर्भ में ज्ञात हो की सतर कटैया अंतर्गत मत्स्यगंधा झील को पर्यटकीय क्षेत्र के रूप में विकसित करने हेतु प्रस्तावित कार्ययोजना के अनुसार इसमें म्यूजिकल फाउंटेन/चार सौ मीटर का घाट/वृत्ताकार ग्लास ब्रिज/पार्किंग स्थल एवं महाभारत कालीन घटनाओं पर आधारित अभिव्यक्ति स्थल/यादगार वस्तुओं से संबंधित विक्रय स्थल सहित अन्य अवसंरचना का निर्माण प्रस्तावित है। निरीक्षण क्रम में अपर समाहर्ता  निशांत/जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी स्नेहा कुमारी/एसडीओ(सदर) श्रेयांश तिवारी/ शिरीष कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *