SAHARSA NEWS : कृषि वानकी से पौधा लगाएं उप वन परिषद पदाधिकारी रोहित

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : सोनवर्षा राज प्रखंड क्षेत्र के वैलेठा मध्य विद्यालय में किसानों के साथ वन विभाग के अधिकारियों ने बैठक कर जगह-जगह पर पौधरोपण के लिए जागरूक किया. बैठक में उपस्थित वन उप परिसर पदाधिकारी रोहित कुमार ने किसानों को पौधरोपण के बारे में विस्तृत रूप से बताते हुए लगभग 500 कीमती लकड़ी का वृक्ष वितरण किया तथा किसानों से कहा कि मात्र 10 रुपये प्रति पौधे की सुरक्षित राशि तीन वर्षों के लिए देकर पौधा प्राप्त कर सकते हैं l

उन्होंने बताया कि तीन वर्ष बाद सुरक्षित जमा राशि वापस कर दी जायेगी l उसके बाद तीन वर्ष बाद सरकार द्वारा 60 रुपये प्रति पौधे अलग से दिया जायेगा l उन्होंने कहा कि यह लाभ कम से कम 50 प्रतिशत से अधिक पौधा जीवित रहने पर दिया जायेगा तथा कृषि वानिकी योजना से जुड़कर किसानों को अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया. मौके किसान सुशील कुमार, सागर यादव, शंभू महतो, संजय साह,अन्य सहित किसान शामिल थे l

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon