टीबी उन्मूलन में सामुदायिक भागीदारी की मिसाल बनी ‘निक्षय मित्र’ योजना

पूर्णिया: भारत सरकार की “निक्षय मित्र” योजना के तहत टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को लेकर ज़मीनी स्तर पर सामुदायिक सहयोग तेजी से बढ़ रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को जिला संचारी रोग नियंत्रण केंद्र में निक्षय मित्रों द्वारा टीबी से ग्रसित मरीजों को 250 फूड पैकेट्स वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान जिला यक्ष्मा नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. कृष्ण मोहन दास ने बताया कि टीबी मरीजों के लिए पौष्टिक आहार बेहद जरूरी होता है और नियमित जांच, दवा व पोषण से यह बीमारी पूरी तरह ठीक की जा सकती है।

निक्षय मित्र योजना के तहत कोई भी व्यक्ति, संगठन या जनप्रतिनिधि टीबी मरीजों को गोद लेकर छह माह से तीन वर्षों तक पोषण और चिकित्सीय सहायता दे सकता है। डीपीएस राजेश शर्मा ने बताया कि कुपोषण और टीबी का गहरा संबंध है, और पौष्टिक आहार से मरीज की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है जिससे वह जल्दी स्वस्थ हो सकता है।

इच्छुक लोग http://www.nikshay.in पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर ‘निक्षय मित्र’ बन सकते हैं और न केवल मरीजों की मदद कर सकते हैं बल्कि समाज में टीबी के प्रति जागरूकता भी फैला सकते हैं। इस पहल से न केवल मरीजों को नया जीवन मिल रहा है, बल्कि भारत को 2025 तक टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य भी और अधिक सशक्त हो रहा है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon