डॉ. अनिल कुमार शर्मा (DCQA-DHS) और डॉ. तान्या (UNICEF) ने की कसबा और आसपास के स्वास्थ्य केंद्रों की सघन जांच, एक HWC मिला बंद

पूर्णिया: जिला स्वास्थ्य समिति के DCQA डॉ. अनिल कुमार शर्मा और यूनिसेफ की डॉ. तान्या ने आज कसबा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, HWC सरोचिया और HWC साधुबेली खुर्द का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और उपलब्धता को लेकर गहन समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान प्रसव कक्ष की सभी पंजी, आपातकालीन दवाओं एवं उपकरणों, OPD और IPD में दवा उपलब्धता की जांच की गई। इसके साथ ही प्रयोगशाला में यक्ष्मा (टीबी) जांच की स्थिति को लेकर जानकारी ली गई और अधिकारियों को 100% जांच सुनिश्चित करने तथा एक्स-रे की सुविधा को सक्रिय करने की सख्त सलाह दी गई।

विशेष रूप से, HWC सरोचिया केंद्र बंद मिला, जो अधिकारियों की चिंता का विषय बना। वहीं HWC साधुबेली खुर्द में CHO और ANM दोनों अपने कार्यस्थल पर उपस्थित पाई गईं, जिससे वहां की व्यवस्था संतोषजनक रही। इसके अलावा, आंगनबाड़ी केंद्र पर चल रहे टीकाकरण कार्यक्रम की भी गहन जांच की गई, जिसमें सभी टीकाकरण पंजी और प्रक्रिया की समीक्षा की गई। इस निरीक्षण का उद्देश्य स्वास्थ्य सुविधाओं की जमीनी स्थिति को समझना और आवश्यक सुधार की दिशा में कार्रवाई सुनिश्चित करना था।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon