Purnia News: आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-284 का औचक निरीक्षण, बच्चों की उपस्थिति और ड्रेस को लेकर SDO ने दिए सख्त निर्देश

पूर्णिया: Purnia News पूर्णिया जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर प्रशासनिक व्यवस्था को संवेदनशील और प्रभावी बनाने के तहत अधिकारियों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की सघन निगरानी जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी धमदाहा ने धमदाहा प्रखंड के राजघाट पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-284 का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने केंद्र पर मौजूद सेविका और सहायिका को निर्देश दिया कि बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास करें और नियमित फॉलोअप करें। इसके साथ ही उन्होंने यह भी पाया कि कई बच्चे ड्रेस में नहीं आए थे, जिस पर उन्होंने कर्मियों को निर्देशित किया कि बच्चों के परिजनों को प्रोत्साहित करें कि वे अपने बच्चों को यूनिफॉर्म में ही केंद्र भेजें, ताकि अनुशासन और समानता का माहौल बने। यह निरीक्षण प्रशासन की सतर्कता और आंगनबाड़ी सेवाओं को और बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। बच्चों की उपस्थिति और अनुशासन सुधार की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *