SAHARSA NEWS : नवनिर्मित सड़क व नाला का विधायक डॉ आलोक रंजन ने उद्घाटन किया

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर निगम वार्ड नंबर 37 में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत विधायक निधि योजना अरुण मंडल के घर से ओम प्रकाश गुप्ता के घर की ओर जाने वाली पथ में सड़क एवं नाला निर्माण कार्य का सदर विधायक व पूर्व मंत्री बिहार सरकार डॉ आलोक रंजन ने उद्घाटन किया ।उन्होंने बताया कि यह सड़क जर्जर अवस्था में रहने एवं जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी होती थी। स्थानीय लोगों के द्वारा इस विषय की जानकारी प्राप्त हुई मैंने तुरंत विभाग को अनुशंसा भेजकर सड़क एवं नाला का शीघ्र निर्माण कराने को कहा था। आज काफी प्रशन्नता हुई कि यह सड़क एवं नाला निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है और मोहल्ला के निवासियों को इसका लाभ मिल रहा है। लोगों को परेशानियों से निजात मिल चुका है ।

इसके अलावे मैंने मुख्यमंत्री शहरी समग्र विकास योजना के तहत सहरसा नगर के कई महत्वपूर्ण सड़क एवं नाला निर्माण कार्य हेतु अनुशंसा भेजकर योजना की स्वीकृति प्रदान करवाई है। जिसमें लगभग एक 20 करोड़ रुपये से कई सड़क एवं नाला निर्माण कार्य का निविदा प्रक्रिया पूर्ण हो गया है। कार्य आवंटन हो चुका है जल्द निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा । इसके अलावा भी कई नई सड़क एवं नाला हेतु अनुशंसा भेजी गई है । जिसका प्राक्कलन तैयार किया जा रहा है ।मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष आशीष गुप्ता,भैरब झा,सिंको सिंहा,संतोष गुप्ता,शक्ति गुप्ता, राजेश गुप्ता, पप्पू गुप्ता,बिट्टू झा,वरुण झा, राकेश कुमार, पवन भगत,गोविंद पाण्डे, अभिनव सिंहा, बबलू पोद्दार, अभिजीत सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता, गोविंद गुप्ता, डब्लू कुमार सहित कई लोग मौजूद थे ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon