SAHARSA NEWS : सात जिलों के पहलवानों का होगा संगम – हरेंद्र सिंह मेयर

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा मुख्यमंत्री खेल विकास योजना अन्तर्गत एकलव्य आवासीय योजना अन्तर्गत एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केन्द्र हेतु प्रशिक्षु खिलाड़ियों का चयन ट्रायल अंडर 12 से 14 आयु वर्ग के बीच बालक/बालिका कुश्ती खेल का खेल भवन सहरसा में 22 जून को सुबह 9 बजे से किया जायेगा। जिसमें सात जिलों का पहलवानों का संगम होगा ।जिसमें सहरसा सुपौल मधेपुरा पूर्णिया कटिहार खगड़िया किशनगंज के सभी जांबाज पहलवान का बैटरी टेस्ट के साथ ट्रायल करके अधिक अंक प्राप्त करने वाले को चयनित किया जायेगा।ऐतिहासिक महाकुंभ का नजारा सहरसा जिला में पहली बार किया जा रहा है। जिसका उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी एवं संघ पदाधिकारियों द्वारा किया जायेगा। इस खेल में तकनीकी पदाधिकारी बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय कोच अजय कुमार यादव, राम प्यारे यादव, यशवंत सिंह, उदय तिवारी, रामपूजन साहनी, रिपुंजय यादव सभी पहलवानों को बैट्री टेस्ट ट्राय कुश्ती कराने के पश्चात् अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रशिक्षु 30 बालक पहलवान व 30 बालिका पहलवानों को चयनित कर बिहार राज्य खेल प्राधिकरण सूची को भेजा जायेगा।

सहरसा कुश्ती संघ सचिव नेशनल कोच हरेन्द सिंह मेजर ने कहा ऐतिहासिक उपलब्धि को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला खेल कार्यालय एवं सहरसा कुश्ती संघ के नेतृत्व में सातों जिला का बैटरी टेस्ट के साथ चयन ट्रायल ‌कराया जायेगा। स्कूल बन्द रहने के बाबजूद रविवार का दिन में 300 प्रतिभागियों का अनुमान तक समागम बेमिसाल होगा। इस मौके पर जिला कुश्ती संघ अध्यक्ष नन्हे,जिला भारोत्तोलन संघ अध्यक्ष डा बिजय शंकर,सहरसा ग्रैपलिंग मलयुद्ध संघ अध्यक्ष जितेंद्र चौहान, कराटे जिला संघ सचिव इरसाद, एलेभन एलेभन अंतराराष्ट्रीय रेफरी प्रमोद जी,शशि कुमार,सोनू कुमार एवं जिला खेल संघ ने बधाई शुभकामनाएं दी।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon