SAHARSA NEWS : लक्ष्मीनाथ महाविद्यालय में शासी निकाय की बैठक आयोजित

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : कहरा प्रखंड क्षेत्र के वनगांव स्थित लक्ष्मीनाथ महाविद्यालय में शासी निकाय की बैठक प्राचार्य कक्ष में अपराह्न तीन बजे आयोजित की गई।जिसकी अध्यक्षता सीनेट सदस्य व विश्वविद्‌यालय प्रतिनिधि महिषी विधायक गुंजेश्वर साह ने की।विधायक श्री साह ने कहा कि कोशी के ग्रामीण क्षेत्र में यह महाविद्यालय स्थानीय छात्र छात्राओं के लिए किसी वरदान से कम नही है।बाबाजी के नाम पर स्थापित यह महाविद्यालय शिक्षा के लिए प्रसिद्ध है। वही कला संगीत साहित्य एवं संस्कृति को बढ़ावा मिल रहा है। बैठक में जन प्रतिनिधि आलोक रंजन सचिव उमाशंकर खाँ, प्राचार्य, लोकेश चंद्र खाँ, अध्यक्ष डा० ब्रज किशोर खाँ एवम् शिक्षक प्रतिनिधि संतोष कुमार सुमन उपस्थित थे।

बैठक में सर्व सम्मति से निम्न प्रस्ताव पारित किये।जिसमें 25 जुलाई महाविद्‌यालय स्थापना दिवस की 56वीं वर्षगाँठ को समारोह भव्यता से मनाये जाने, 2014-17 का अनुदान सम्यक रूप से वितरित करने, 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को महाविद्यालय परिवार के द्वारा प्रांगण में योग कार्यक्रम का आयोजन करने, महाविद्यालय परिसर में नये भवन निर्माण का कार्य यथाशीध आरंभ किये जाने का सर्वसम्मति सें निर्णय लिया गया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon