PURNIA NEWS : 21 जून को 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस – पूर्णिया में जागरूकता रैली का आयोजन

PURNIA NEWS : 21 जून को 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने के उपलक्ष्य में भारतीय योग संस्थान की पूर्णिया इकाई ने एक जागरूकता रैली का आयोजन किया। रैली का शुभारंभ गोकुल सिंह ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर से हुआ और यह रजनी चौक, झंडा चौक, दुर्गाबाड़ी जैसे प्रमुख इलाकों से होते हुए पुनः ठाकुरबाड़ी में संपन्न हुई। इस रैली में विभिन्न योग केंद्रों के साधक और साधिकाएं शामिल हुए, जिन्होंने “करें योग, रहें निरोग, जीओ और जीवन दो” जैसे प्रेरणादायक नारे के साथ लोगों को योग के महत्व के बारे में जागरूक किया।

इस अवसर पर लोगों से अपील की गई कि वे 21 जून को भारतीय योग संस्थान के निःशुल्क केंद्रों से जुड़कर योग कार्यक्रम में भाग लें। योग संस्थान के वरिष्ठ सदस्य ने बताया कि इस दिन सुबह 5:30 बजे ठाकुरबाड़ी कैंपस, यूनिवर्सिटी कैंपस और कला भवन कैंपस में योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो. एस के गुप्ता, जिला प्रधान अजय कुमार सिंह, जिला मंत्री कैलाश मंडल, संगठन मंत्री सतीश श्रीवास्तव, क्षेत्रीय मंत्री भगवान सिंह सहित अन्य प्रमुख सदस्य और साधक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *